विदेश

एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐतिहासिक स्वर्ण, चीन को 1-0 से हराया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐतिहासिक स्वर्ण, चीन को 1-0 से हराया

टीम इंडिया ने फाइनल में इतिहास रच दिया है, फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया,

इसके साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है,

1982 के बाद पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीती है

भारत की महिला हॉकी टीम ने 2026 एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसके साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. 1982 के बाद पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियाई खेलों में 4 दशकों से ज्यादा समय बाद स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने टीम की दृढ़ इच्छा शक्ति को प्रेरक बताते हुए उसकी सराहना की और कहा कि यह सफलता असाधारण कौशल और टीमवर्क का परिणाम है।

वहीं एशियन गेम्स में कल पांच और गोल्ड मेडल मिले..बॉक्सिंग में लवलीना बोकगोहेन, परवीन हुड्डा और अंकुश पंघाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

वहीं एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने इतिहास रच दिया। अंकिता भगत, कीर्ति शर्मा और टीम ने 7 बार की चैंपियन कोरिया को हराकर पहली बार महिला रिकर्व टीम स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीता। इस ऐतिहासिक जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है और अब अगला लक्ष्य ओलंपिक कोटा हासिल करना है।

...............

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भारत की महिला हॉकी टीम के 2026 एशियन गेम्स में चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीतने और 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के बारे में है। यह विषय खेल जगत में एक ऐतिहासिक उपलब्धि को दर्शाता है, क्योंकि 1982 के बाद पहली बार भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीता। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय खेलों में महिलाओं की बढ़ती सफलता और राष्ट्रीय गर्व को उजागर करती है, साथ ही ओलंपिक के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। आम जनता पर इसका असर प्रेरणा, खेल में निवेश और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिश

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।