एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, कोरबा की संजू का उत्कृष्ट प्रदर्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 26 सितंबर 2026
जापान में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस टीम में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संजू देवी को फोन कर इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने संजू देवी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा है कि उनकी इस उपलब्धि से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है।