एशियन गेम्स: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने जीता स्वर्ण पदक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 30, नई दिल्ली: एशियन गेम्स में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर अपना खिताब बरकरार रखा है। फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 238-234 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
भारतीय टीम ने पूरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन पर चार अंकों की बढ़त बनाए रखी और फाइनल अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी की।
स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम में ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और तनिपर्थी चिकिता शामिल थीं।