एशियन गेम्स में गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अलीगढ़ के लाल और स्टार भारतीय धावक ओर नायब सूबेदार गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर देश और जिले का मान बढ़ाया है। गुलवीर ने 28 मिनट 29.38 सेकंड के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया !गुलवीर की इस उपलब्धि के बाद अलीगढ़ के गांव सिरसा में खुशी की लहर दौड़ गई।
परिवार में मिठाई बांटी गई, वहीं गुलवीर की दादी गैंदो देवी का खुशी में डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सांस फूलने के बावजूद दादी ने जमकर नाचकर अपनी खुशी जाहिर की!गुलवीर के परिवार को अब उनसे आगामी 1500 मीटर हीट और 28 सितंबर को होने वाली 5,000 मीटर दौड़ में भी पदक की उम्मीद है।
दादी गैंदो देवी और मां लक्ष्मी देवी ने गुलवीर की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। करीब 40 किलोमीटर दूर गांव सिरसा में इस उपलब्धि को लेकर जश्न का माहौल है!