एशियन गेम्स के लिए भारतीय पहलवानों को लखनऊ में दी गई विदाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लखनऊ के SAI नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र में एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान जाने वाले भारतीय कुश्ती दल का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पहलवानों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं। फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन वर्ग के चयनित पहलवानों की तैयारियां प्रशिक्षकों और विशेषज्ञों की देखरेख में चल रही हैं। खिलाड़ियों की फिटनेस और रिकवरी के लिए फिजियोथेरेपिस्ट व मसाजर भी दल के साथ रहेंगे।