राज्य

एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने के बाद मीराबाई चानू लौटीं स्वदेश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने के बाद मीराबाई चानू लौटीं स्वदेश

सितंबर 29, नई दिल्ली: एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने के बाद मीराबाई चानू स्वदेश लौट आई है। वापस आने के बाद उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का उन्हें वर्षों से इंतजार था और आखिरकार उनका सपना पूरा हो गया। मीराबाई ने जापान में महिलाओं के 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने कुल 198 किग्रा वजन उठाया, जिसमें स्नैच में 87 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 111 किग्रा शामिल रहा।

दिल्ली पहुंचने के बाद मीराबाई ने कहा कि वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के पदक के साथ तीन कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड थे, लेकिन एशियन गेम्स का पदक उनका सबसे बड़ा सपना था, जो अब पूरा हो गया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।