एशियन गेम्स: स्क्वैश में भारत ने जीता रजत पदक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 27, नई दिल्ली: एशियन गेम्स में भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अभय सिंह ने पुरुष एकल में रजत पदक जीत लिया है।
फाइनल मुकाबले में अभय सिंह को मलेशिया के एनग एइन यो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
फाइनल में मलेशिया खिलाड़ी ने 3-0 से जीत दर्ज की ।
अभय ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और पुरुष एकल में रजत पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने।
इससे पहले सौरव घोषाल ने 2014 और 2023 के एशियन गेम्स में पुरुष एकल में रजत पदक अपने नाम किया था।