एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
2026 एशियन गेम्स में आज (बुधवार) का दिन भारत के लिए खास रहा. आज भारत ने रिकॉर्ड 5 गोल्ड समेत 22 मेडल जीते.
फर्राटा धाविका सिमरन, ऊंची कूद में प्रवीण और शॉटपुट में सचिन ने नए रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीते.
ट्रैक और फील्ड खिलाड़ियों ने बुधवार को पांच गोल्ड समेत 22 पदक भारत की झोली में डालकर भारत को पदक तालिका (मेडल टैली) में पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया.
सिमरन (महिलाओं की 100 मीटर टी12), प्रवीण (पुरूषों की ऊंची कूद टी44.64) और सचिन (पुरूष शॉटपुट एफ46) के अलावा दिलीप गावित (पुरूषों की 100 मीटर टी47) और आयुष वर्मा (पुरूषों की शॉटपुट एफ53) ने भी गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) जीते.
पुरूषों की शॉटपुट एफ46 स्पर्धा में भारत ने क्लीन स्वीप करते हुए तीनों पदक जीते. पैरा तीरंदाजी, पैरा तैराकी और पावरलिफ्टिंग में भी भारत ने पदक जीते.
भारत को अब तक मिले 14 में से 13 गोल्ड मेडल पैरा एथलेटिक्स दल ने जीते हैं.
भारत ने 22 सिल्वर मेडल (14 एथलेटिक्स में) और 26 ब्रॉन्ज मेडल (15 एथलेटिक्स में) समेत कुल 62 पदक अपने नाम किए हैं.
सिमरन ने 12.02 सेकेंड के खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ महिला 100 मीटर टी12 स्पर्धा जीतकर एशियाई पैरा खेलों का अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता.
उन्होंने मंगलवार को खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ 200 मीटर स्पर्धा में स्पर्धा पदक जीता था.
भुजाहीन कंपाउंड तीरंदाज शीतल देवी ने महिला युगल में पायल नाग के साथ रजत पदक जीता.
तैराकी में रवि कार्तिक बुदिगिना ने इन खेलों में दूसरा रजत अपने नाम किया जब वह पुरूषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस13 श्रेणी में दूसरे स्थान पर रहे.
हिमांशु नंदल ने पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एस11 स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहते हुए एशियाई पैरा खेलों में अपना दूसरा कांस्य पदक जीता.
पैरा बैडमिंटन में कृष्णा नागर और सिवाराजन सोलाइमलाइ ने पुरूष युगल एसएच6 स्पर्धा में रजत पदक जीता जबकि एसएल4 वर्ग में गत चैम्पियन सुहास एल वाई, नवीन सिवाकुमार और अभिजीत सखुजा सेमीफाइनल में पहुंच गए.
कृष्णा और सिवाराजन तीन मैचों में एक
📡 स्रोत: ABP Live Khel