राज्य

एटा में सुभासपा ने युवा जागरूकता सम्मेलन आयोजन किया:राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने युवाओं से संगठन मजबूत करने की अपील की

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एटा में सुभासपा ने युवा जागरूकता सम्मेलन आयोजन किया:राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने युवाओं से संगठन मजबूत करने की अपील की

एटा के सकीट ब्लॉक के दासपुर जैतपुर गांव में रविवार को युवा जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर दोपहर करीब 2 बजे पहुंचे। मंच पर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और युवाओं ने फूल-मालाओं व बुके से उनका स्वागत किया।

उनके पहुंचते ही युवाओं ने नारे लगाए। सम्मेलन में अरविंद राजभर ने युवाओं, महिलाओं और अन्य उपस्थित लोगों को संबोधित किया। रोजगारपरक शिक्षा और मुफ्त इलाज पर जोर अरविंद राजभर ने कहा कि आज के समय में युवाओं को ऐसी रोजगारपरक शिक्षा मिलनी चाहिए, जिससे उनका भविष्य बेहतर हो सके। उन्होंने गरीबों को मुफ्त इलाज और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने जैसे मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।

साथ ही सुकन्या योजना पर जोर दिया। युवाओं से संगठन मजबूत करने की अपील राजभर ने बताया कि उनकी पार्टी एनडीए गठबंधन की सहयोगी है। उन्होंने युवाओं से पार्टी और संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुभासपा गरीबों, जरूरतमंदों और युवाओं के हक-अधिकार की लड़ाई लड़ती आई है। जरूरत पड़ने पर उनके मुद्दों को उठाने का भरोसा भी दिया।

शाम 5 बजे एटा से हुए रवाना कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद अरविंद राजभर शाम करीब 5 बजे एटा से रवाना हो गए। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष एडवोकेट मुनेश कठेरिया, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष ठाकुर अमित पाल सिंह जादौन, भास्कर शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव शिशुपाल यादव और शक्ति सिंह, युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र राजन राजभर, फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष ब्रजेश कश्यप और एटा के जिला प्रमुख महासचिव डॉ.

सौरभ सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।