मनोरंजन

एटली ने अनंत अंबानी को कहा अपना बेस्ट फ्रेंड, बोले- 'मुंबई में स्ट्रगल के दौरान उन्होंने साथ दिया'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एटली ने अनंत अंबानी को कहा अपना बेस्ट फ्रेंड,  बोले- 'मुंबई में स्ट्रगल के दौरान उन्होंने साथ दिया'

फिल्ममेकर एटली ने हाल ही में अपनी तमिल फिल्म 'बत्था' की सफलता का जश्न मनाया और इस दौरान अपनी जिंदगी और करियर के बारे में बात की.

उन्होंने अपने लुक्स को लेकर हो रही ट्रोलिंग और 2024 में अनंत अंबानी की शादी में अपनी पत्नी प्रिया के 'अनंत की ब्रिगेड' लिखी वाले ब्लाउज पहनने पर हुई आलोचना का भी जिक्र किया.

इसी दौरान डायरेक्टर ने अनंत अंबानी को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया. उन्होंने कहा कि मुंबई में संघर्ष के दिनों में उन्होंने उनका बहुत साथ दिया.

सांवले रंग को लेकर ट्रोल हुए एटली

फिल्म की सक्सेस मीट के दौरान एटली से उनके लुक या अंबानी की शादी में उनकी पत्नी के आउटफिट को लेकर हुई ट्रोलिंग पर सवाल किया.

इस पर एटली ने कहा, 'उन्हें जो कहना है कहने दीजिए. हां, मेरा रंग सांवला है.'

एटली ने आगे कहा, 'वे मुझे एवरेज कहते हैं और उनकी अपनी राय हो सकती है.

मुझे चार बार फिल्मों में लीड रोल ऑफर हुआ था, लेकिन मैंने सभी ऑफर ठुकरा दिए. मैं आपको बस ये बात बता रहा हूं.'

पत्नी प्रिया के आउटफिट पर हुई ट्रोलिंग पर किया रिएक्ट

इसके बाद एटली ने अंबानी की शादी में अपनी पत्नी प्रिया के 'अनंत ब्रिगेड' वाले आउटफिट पर हुई ट्रोलिंग को लेकर भी बात की.

दरअसल, एटली की पत्नी प्रिया अनंत अंबानी की शादी में 'अनंत ब्रिगेड' लिखा हुआ ब्लाउज पहन कर गई थी. इसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. अब एटली ने इस पर बात की.

एटली ने अनंत अंबानी को कहा अपना बेस्ट फ्रेंड

उन्होंने कहा, 'अनंत अंबानी मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं. वो मेरे सबसे करीबी दोस्त हैं.

जब मैं मुंबई में स्ट्रगल कर रहा था, तब उन्होंने मेरा साथ दिया. उन्होंने मेरा हाथ थामा, इसलिए लोगों को जो कहना है कहने दीजिए. वो मेरे दोस्त हैं. लोग जो चाहें कहें, हम अपने काम से उन्हें जवाब देंगे.

मेरा जवाब हमेशा

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

फिल्ममेकर एटली ने अपनी तमिल फिल्म ‘बत्था’ के बाद अनंत अंबानी को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया। यह विषय बॉलीवुड और व्यापार जगत के बीच के रिश्तों पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि एटली की खुली बात ने दोनों के बीच की दोस्ती को सार्वजनिक किया, जिससे मीडिया और दर्शकों का ध्यान आकर्षित हुआ। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग बड़े उद्योगों के बीच की व्यक्तिगत कड़ियों को समझें, और यह भी दिखे कि किस तरह से संघर्ष के दौरान दोस्ती और समर्थन का महत्व बढ़ता है।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।