अपराध

एथलीट नीरज यादव आत्महत्या में नया मोड़, पुलिस को प्रेम प्रसंग का संदेह

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एथलीट नीरज यादव आत्महत्या में नया मोड़, पुलिस को प्रेम प्रसंग का संदेह

एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने कथित तौर पर अपने घर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली है.

बताया जा रहा है कि डोपिंग के लिए निलंबित किए जाने के कारण आइची-नागोया एशियाई पैरा खेलों में भाग नहीं ले पाने और एक महिला के साथ उनकी दोस्ती टूटने के बाद वह भावनात्मक तनाव में थे.

बुधवार को उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया. उनके आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

भारतीय पैरा-एथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच एस सत्यनारायण ने कहा कि 2023 के हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों के बाद डोपिंग मामला सामने आने के बाद से वह यादव के संपर्क में थे.

सत्यनारायण ने पीटीआई से कहा, नीरज ने आत्महत्या कर ली है. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरे उनसे घनिष्ठ संबंध थे. डोपिंग मामले में उनका नाम आने के बाद से मैं लगातार उनके संपर्क में था.

जाफराबाद पुलिस स्टेशन इस मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत जांच कर रहा है.

यादव को अस्पताल ले जाने वाली महिला ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि दिसंबर 2025 से उसकी यादव के साथ दोस्ती थी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला मंगलवार को यादव से मिलने के लिए हरियाणा के सोनीपत गई थी और उसने यादव से कहा था कि वह अब उसके संपर्क में नहीं रह सकती है.

उन्होंने कहा, इसके बाद यादव ने महिला को अपनी स्कॉर्पियो में बिठाकर दिल्ली के मौजपुर में छोड़ दिया.

रात करीब नौ बजे महिला को शक हुआ और वह मौजपुर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास पहुंची, जहां उसने यादव को अपनी कार की बगल में सड़क पर पड़ा पाया.

वह उन्हें अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

यादव सोनीपत में अंशनीर स्पोर्ट्स अकादमी के नाम से एक ऑनलाइन खेल अकादमी चला रहे थे. वह विवाहित थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी और तीन साल की बेटी हैं. नीरज को सात साल की उम्र में पोलियो हो गया था.

उन्होंने पहले व्हीलचेयर टेनिस खेलना शुरू किया और फिर पैरा एथलेटिक्स में हाथ आजमाए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई.

एफ55 वर्ग में प्रतिस्पर्धा करन

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।