व्यापार

EV गाड़ियों की बिक्री में सितंबर में जोरदार उछाल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
EV गाड़ियों की बिक्री में सितंबर में जोरदार उछाल

अक्टूबर 07, नई दिल्ली: देश में सितंबर का महिना इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदारी और बिक्री के लिए शानदार रहा। सितंबर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जोरदार उछाल देखने को मिला है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन यानी FADA के मुताबिक, सितंबर में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की खुदरा बिक्री करीब दोगुनी होकर 36 हज़ार 108 यूनिट पर पहुंच गई।

वहीं पिछले साल सितंबर के महीने में यह आकंड़ा 18 हज़ार 559 यूनिट थी। FADA के अनुसार, सितंबर में सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल इलेक्ट्रिक व्हीकल बिक्री 3 लाख 33 हजार 364 यूनिट रही, जो पिछले साल के 1 लाख 91 हजार 497 यूनिट के मुकाबले 74 प्रतिशत अधिक है। FADA अध्यक्ष के मुताबिक सितंबर में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की अब तक की सबसे अधिक मासिक खुदरा बिक्री दर्ज हुई।

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री सिर्फ पिछले साल के मुकाबले नहीं बढ़ी, बल्कि इसने नया ऑल-टाइम रिकॉर्ड बनाया है। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। सितंबर में 2 लाख 7 हजार 314 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिके, जो सालाना आधार पर 88 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

इनकी बाजार हिस्सेदारी 11.6 प्रतिशत रही। यानी अब बिकने वाले हर नौ दोपहिया वाहनों में से एक से अधिक इलेक्ट्रिक है।

फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।