EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी अब टी20 क्रिकेट के साथ-साथ रेड बॉल क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं. दिलीप ट्रॉफी में चयन के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी को चार और पांच दिन के क्रिकेट के मुताबिक ढालने के लिए खास तैयारी शुरू कर दी है. इसी सिलसिले में उन्होंने अपने बचपन के कोच मनीष ओझा को नागपुर स्थित राजस्थान रॉयल्स की एकेडमी में बुलाया, जहां ओझा ने करीब छह दिनों तक वैभव को ट्रेनिंग दी.
मनीष ओझा ने ABP News के साथ खास बातचीत में वैभव सूर्यवंशी की तैयारियों, उनकी बल्लेबाजी में किए जा रहे बदलाव और रेड बॉल क्रिकेट में उनकी संभावनाओं को लेकर कई अहम बातें साझा कीं.
सवाल: मनीष जी, आपको नागपुर में वैभव सूर्यवंशी को ट्रेनिंग देने के लिए बुलाया गया. आपको किस वजह से बुलाया गया था?
मनीष ओझा: वैभव सूर्यवंशी टी20 के स्टार खिलाड़ी हैं. टी20 में उनका एक अलग रौब है, लेकिन अब भारतीय टीम मैनेजमेंट उनको रेड बॉल क्रिकेट की तरफ भी देख रहा है. इसी वजह से उनका चयन दिलीप ट्रॉफी की टीम में हुआ है और उनको इस जोन का उपकप्तान भी बनाया गया है. जब वैभव ने मुझे बुलाया तो उनका जोर इसी बात पर था कि रेड बॉल यानी फोर-डे और फाइव-डे क्रिकेट में किस तरह की बल्लेबाजी जरूरी होती है. उसी हिसाब से मैंने उनकी प्रैक्टिस करवाई.
सवाल: आपको वैभव सूर्यवंशी ने बुलाया था या राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आपको कॉल किया गया था?
मनीष ओझा: नहीं, मुझे वैभव सूर्यवंशी ने ही कॉल किया था. वैभव ने ही मुझे बुलाया था. उनकी डिमांड थी कि जो उनके बचपन के कोच मनीष ओझा जी हैं, उनको पटना से बुलाया जाए. मुझे वहाँ बुलाया गया और फिर मैंने जाकर वैभव को प्रैक्टिस करवाई.
इसका एक रीजन ये भी था कि वैभव मेरे साथ काफी सहज हैं. मेरे साथ उनका काफी कम्फर्ट रहता है. जो बचपन का कोच होता है, उसके साथ एक अलग कम्फर्ट होता है. वह खिलाड़ी की वीकनेस और उसकी स्ट्रेंथ को अच्छी तरह जानता है. मैंने वैभव के साथ कई सालों तक काम क
📡 स्रोत: ABP Live Khel