देश

Explained: MSP, ग्रीन एनर्जी और दिल्ली ट्रैफिक! मोदी कैबिनेट के 3 फैसलों से आप पर क्या असर?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Explained: MSP, ग्रीन एनर्जी और दिल्ली ट्रैफिक! मोदी कैबिनेट के 3 फैसलों से आप पर क्या असर?

केंद्रीय कैबिनेट ने 30 सितंबर 2026 को तीन बड़े फैसले लिए हैं. सबसे अहम फैसला रबी की 6 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाना है. हालांकि, सिर्फ इतना जान लेने से बात पूरी नहीं होती.

यहां हम आपको एक-एक करके तीनों फैसले समझाते हैं.

किसानों को कितना फायदा होगा, बिजली ग्रिड कैसे मजबूत होगी और दिल्ली का ट्रैफिक कैसे बदलेगा. हम आपको यह भी बताएंगे कि यह जानना आपके लिए जरूरी क्यों है...

1. किसानों की बल्ले-बल्ले: रबी फसलों का MSP बढ़ा

केंद्र सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए छह प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है.

सरकार का कहना है कि इससे किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिल सकेगा.

इस बार सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कुसुम (सैफ्लावर) में हुई है, जबकि गेहूं में सबसे कम.

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर किस फसल का कितना बढ़ा? तो चलिए, एक-एक करके देखते हैं:

कुसुम (सैफ्लावर): पिछले साल यह 6,540 रुपए प्रति क्विंटल था, अब 7,215 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है. यानी सीधे 675 रुपए की बढ़ोतरी. यह इस सीजन का सबसे बड़ा इजाफा है.

सरसों (रेपसीड और मस्टर्ड): पहले 6,200 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहे थे, अब 6,613 रुपए मिलेंगे. यानी 413 रुपए का फायदा.

मसूर (लेंटिल): 7,000 रुपए से बढ़कर 7,390 रुपए प्रति क्विंटल हो गया. यानी 390 रुपए की बढ़ोतरी.

जौ (बार्ली): 2,150 रुपए से बढ़कर 2,286 रुपए प्रति क्विंटल. यानी 136 रुपए का इजाफा हुआ.

चना (ग्राम): 5,875 रुपए से बढ़कर 5,958 रुपए प्रति क्विंटल. यानी 83 रुपए की बढ़ोतरी.

गेहूं: 2,585 रुपए से बढ़कर 2,610 रुपए प्रति क्विंटल. यानी सिर्फ 25 रुपए का इजाफा हुआ.

<p style="text-align: justi

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।