Explained: रील लाइफ खत्म तो मौत को लगा रहे गले... शौहरत की कमी कैसे मार देती?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सबसे पहले यह 5 बड़े नाम पढ़िए...
मिषा अग्रवाल: 24 साल की इन्फ्लूएंसर. अप्रैल 2025 में आत्महत्या की.
इंस्टाग्राम पर 3.5 लाख फॉलोअर्स थे, लेकिन सपना था- 10 लाख फॉलोअर्स. बहन मुक्ता ने बताया कि फॉलोअर्स घटने लगे तो वो डिप्रेशन में चली गई.
RJ सिमरन: दिसंबर 2024 में 25 साल की इन्फ्लूएंसर गुरुग्राम फ्लैट में मृत मिलीं.
इंस्टाग्राम पर 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे और वो 'जम्मू की धड़कन' के नाम से मशहूर थीं. परिवार ने कहा कि वो कुछ समय से उदास थीं.
सिया कक्कर: जून 2024 में 16 साल की इन्फ्लूएंसर ने आत्महत्या की. टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे.
प्रतीक पटेल: 1 अप्रैल 2025 प्रतीक ने अपने घर के पास वाले क्रिकेट ग्राउंड में जहर पी लिया. 3 अप्रैल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.सूरत के 21 साल के प्रतीक के फॉलोअर्स 7,923 पर ही अटक गए थे.
और अब 16 लाख फॉलोअर्स वाली 'मिस प्रिटी इंडिया' ने भी खुदकुशी कर ली.
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 30 साल की इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत ने एक बार फिर वो सवाल खड़ा कर दिया है, जिसका जवाब ढूंढे नहीं मिलता. आखिर लाखों फॉलोअर्स वाले ये डिजिटल सितारे खुद को क्यों खत्म कर रहे हैं?
इन्फ्लूएंसर्स की खुदकुशी की वजहें क्या हो सकती हैं?
इसका जवाब एक नहीं, कई परतों में छिपा है.
सबसे गहरी परत है जब पूरी पहचान, इनकम और सेल्फ-वर्थ एक ही नंबर पर टिकी हो और वो नंबर गिरने लगे, तो बचने के लिए कुछ नहीं बचता.
फॉलोअर्स गिरना: क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट निशिता श्रीवास्तव के मुताबिक, क्रिएटर्स को लाइक्स और अप्प्रिसिएशन से वैसा ही 'हाई' मिलता है, जैसा नशे से मिलता है.
जब वो हाई फीका पड़ने लगता है, तो इंसान और ज्यादा वैलिडेशन के पीछे भागता है.
नतीजतन, सेल्फ-एस्टीम और
📡 स्रोत: ABP Live