राज्य

एयर इंडिया की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट:AC भी खराब, गर्मी से यात्रियों का हाल बेहाल; पैंफलेट से हवा करना पड़ी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एयर इंडिया की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट:AC भी खराब, गर्मी से यात्रियों का हाल बेहाल; पैंफलेट से हवा करना पड़ी

दिल्ली से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1090 बुधवार को तीन घंटे से ज्यादा लेट हो गई। फ्लाइट को दोपहर 1:10 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरनी थी। पहले इसे दोपहर 3 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया, लेकिन इसके बाद भी विमान रवाना नहीं हो सका।

इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, फ्लाइट अभी इंदौर नहीं पहुंची है। फिलहाल, विमान में देरी की वजह स्पष्ट नहीं है। यात्रियों ने सेवाओं को लेकर नाराजगी जताई फ्लाइट में देरी के साथ यात्रियों की परेशानी उस समय और बढ़ गई, जब विमान का AC भी काम नहीं कर रहा था। गर्मी और उमस के बीच यात्रियों को पैंफलेट्स से हवा करना पड़ी।

कई यात्री लंबे समय तक फ्लाइट के उड़ान भरने का इंतजार करते रहे। विमान में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी सवार बताए जा रहे हैं। यात्रियों ने AC खराब होने और एयरलाइन की सेवाओं को लेकर नाराजगी जताई।

फ्लाइट लेट होने की वजह स्पष्ट नहीं इंदौर एयरपोर्ट के PRO रामस्वरूप यादव ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट अभी इंदौर नहीं पहुंची है। फ्लाइट में देरी क्यों हुई, इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

दिल्ली से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1090 बुधवार को करीब तीन घंटे से ज्यादा लेट हो गई। 1.10 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाइट को पहले दोपहर 3 बजे रिशेड्यूल किया गया, इसके बाद भी फ्लाइट समय पर रवाना नहीं हो सकी।

इधर, इंदौर एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक फ्लाइट अभी इंदौर नहीं पहुंची है, फ्लाइट क्यों लेट हुई है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट की देरी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

फ्लाइट का ऐसी भी काम नहीं कर रहा था, जिस वजह से यात्रियों को गर्मी और उमस के बीच पेंपलेट से हवा करना पड़ी। कई यात्री यहीं उम्मीद करते रहे कि फ्लाइट जल्दी उड़ान भरे। मगर उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा। वहीं कुछ यात्रियों ने फ्लाइट के ऐसी खराब होने और सेवाओं पर भी सवाल उठाए।

बताया जा रहा है कि फ्लाइट में महिलाओं, बच्चों सहित बुजुर्ग भी है। फ्लाइट लेट होने के कारण उन्हें ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट क्यों लेट इसकी जानकारी नहीं इस मामले में इंदौर एयरपोर्ट के पीआरओ रामस्वरूप यादव ने बताया कि ये फ्लाइट अभी नहीं आई है,

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।