विदेश

एयर इंडिया की रियाद-दम्माम उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एयर इंडिया की रियाद-दम्माम उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

अक्टूबर 25, नई दिल्ली: सऊदी अरब के रियाद और दम्मम के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित रहेंगी। जेद्दा आने-जाने वाली उड़ानें 31 अक्टूबर तक स्थगित रहेंगी। भारतीय दूतावास ने कहा है कि रियाद और दम्माम के हवाई अड्डों सहित नागरिक बुनियादी ढांचे पर लगातार हो रहे हमलों के बीच यह निर्णय लिया गया है।

विदेश मंत्रालय ने बताया था कि सऊदी अरब में भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास प्रभावित भारतीय यात्रियों की जल्द वापसी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विमानन कंपनियों और टूर ऑपरेटरों के साथ लगातार संपर्क में हैं। नई दिल्ली में द्विसाप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि पिछले 1 सप्ताह में सऊदी अरब में फंसे लगभग 3 हजार उमरा यात्रियों की भारत वापसी हुई है। इसके अलावा, 10 हजार से अधिक अन्य उमरा यात्री भी भारत लौटे हैं।

फाइल फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।