एयर मार्शल के एक झूठ ने ऐसे लिखी PAK के भोलारी एयरबेस की तबाही, पढ़ें ऑपरेशन सिंदूर की अनकही कहानी

Operation Sindoor Bholari Airbase Story: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के भोलारी एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के हमले को लेकर एयर मार्शल नागेश कपूर ने बड़ा खुलासा किया है. उनके मुताबिक, मिशन के वक्त उन्होंने एयर चीफ एपी सिंह से विमानों की वास्तविक स्थिति को लेकर पूरी जानकारी शेयर नहीं की थी.
पायलट सुखोई-30 MKI विमानों में तैयार बैठे थे और मिशन को आगे बढ़ाने के लिए कपूर ने समय को लेकर सच छिपाया. बाद में इन विमानों ने भोलारी एयरबेस के एक अहम हैंगर को निशाना बनाया.
कपूर ने बताया कि बाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने उन्होंने एयर चीफ से इस 'झूठ' का जिक्र किया. एपी सिंह ने मुस्कुराकर कहा कि उन्हें पहले से पता था.
📡 स्रोत: News18 Hindi