विदेश

ऑफ एयर हो रहा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'? सुपरनैचुरल फेंटेसी शो करेगा रिप्लेस!

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ऑफ एयर हो रहा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'? सुपरनैचुरल फेंटेसी शो करेगा रिप्लेस!

स्मृति ईरानी का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' जबरदस्त चर्चा में रहा. स्मृति ईरानी को शो में तुलसी के रोल में देखा गया. अब खबरें हैं कि शो खत्म होने की कगार पर आ गया है.

नवंबर में शो के ऑफ एयर होने की खबरें हैं. शो का फाइनल शूट 20 अक्टूबर को रैपअप होने वाला है.

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, शो का 20 अक्टूबर को लास्ट एपिसोड शूट होगा.

शो ऑफ एयर होने वाला है. नया शो इस शो को रिप्लेस करेगा. स्टार प्लस पर शो 'अप्सरा' शुरू होने वाला है. शो 10.30 बजे से शुरू होगा. ये सुपरनैचुरल फेंटेसी थ्रिलर होने वाला है.

शो में समीक्षा जयसवाल, अनुष्का मर्चंडे, पारस कलनावत, अदा खान, अविका गोर और मोना वासु जैसे स्टार्स दिखेंगे.

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के ऑफ एयर होने को लेकर ऑफिशियली अभी तक कंफर्मेशन नहीं आई है.

शो में चल रहा ये ट्रैक

बता दें कि शो का सेकंड सीजन 29 जुलाई 2025 को शुरू हुआ था. स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय लीड रोल में थे. दोनों को तुलसी और मिहिर के रोल में देखा गया. शो टीआरपी में बना रहा.

स्टोरीलाइन को काफी पसंद किया गया. शो में कई ट्विस्ट देखने को मिले. तुलसी पोते को मारने के इल्जाम में जेल तक चली गईं. शो में हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान को भी अहम रोल में देखा गया.

अब शो में दिखाया जा रहा है कि नंदिनी ने बेटे पार्थ को मारा था, जिसका इल्जाम तुलसी ने अपने ऊपर लिया था. अब करण को इसके बारे में पता चला है और वो नंदिनी से तलाक लेने का फैसला करता है.

शो में घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों को भी उठाया गया.

शो में अब दिखाया जा रहा है कि मिहिर की याददाश्त चली गई है और वो अनुपम कपाड़िया और मंदिरा के करीब आ गया है. वहीं शो में करण की बेटी समायरा की शादी को लेकर भी ट्रैक दिखाया जा रहा है.

शो में इन दिनों बहुत ड्रामा चल रहा है. अब आने वाले दिनों में देखना होगा कि शो का एंड किस नोट पर होगा.

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भारतीय टेलीविजन के लोकप्रिय रियलिटी शो "क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2" के समाप्त होने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें स्मृति ईरानी ने तुलसी के रूप में भूमिका निभाई। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि शो ने अपने दर्शकों में बड़ी चर्चा पैदा की है और इसकी समाप्ति से टेलीविजन कार्यक्रमों के कार्यक्रम में बदलाव की उम्मीद है। जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि दर्शकों को नए शो के लिए इंतजार करना पड़ेगा, और स्मृति ईरानी तथा अन्य कलाकारों के करियर पर भी असर पड़ सकता है, साथ ही टीवी दर्शकों की पसंद औ

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।