फलोदी में स्टूडेंट्स ने बनाई मानव श्रृंखाल:नगरीय निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, मतदान की शपथ दिलाई
फलोदी नगरीय निकाय आम चुनाव में मतदाताओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लटियालपुरा के विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताया इस मानव श्रृंखला के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने आमजन को अपने मताधिकार का प्रयोग करने और चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों ने जागरूकता संदेशों के जरिए शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। मतदान की शपथ दिलाई कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी को मतदान की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य कर्दम बोहरा, स्वीप प्रकोष्ठ से प्रकाश चंद पालीवाल, कृष्ण कुमार थानवी, राधेश्याम सोनी, रामेश्वर, अरविंद सुथार, रतनलाल जीनगर, रविन्द्र और प्रेमलता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
📡 स्रोत: NewsData.io