Faridabad News : संपत्ति कर वसूली को लेकर 29 और 30 अगस्त को भी कार्य करेगा नगर निगम का कर विभाग

नगर निगम फरीदाबाद के कर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए शनिवार 29 अगस्त और रविवार 30 अगस्त 2026 को कार्य दिवस घोषित किया गया है। यह निर्णय बकाया संपत्ति कर पर दी जा रही 75 प्रतिशत ब्याज माफी का अधिक से अधिक लाभ संपत्ति करदाताओं को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है।
📡 स्रोत: NewsData.io