फरीदाबाद में सिस्टम की लापरवाही ने ली एक और जान - सीवर के पानी से भरे गड्ढे में गिरने के बाद करंट लगने से श्रमिक की मौत, CCTV आया सामने l
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एंकर :- फरीदाबाद की संजय कॉलोनी स्थित 22 फुट रोड पर सीवर ओवरफ्लो और बिजली के तारों की कथित लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। ड्यूटी से साइकिल पर घर लौट रहे फैक्ट्री श्रमिक दिनेश तिवारी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके की बदहाल व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर छह महीने से सड़क पर भरे सीवर के पानी और नीचे लटकते बिजली के तारों को लेकर जिम्मेदार विभागों ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की?
वीओ :- तस्वीरें फरीदाबाद की संजय कॉलोनी स्थित 22 फुट रोड की हैं, जहां सीवर के पानी से भरे गड्ढे में गिरने के बाद फैक्ट्री श्रमिक दिनेश तिवारी की जान चली गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात ड्यूटी से साइकिल पर घर लौटते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रांसफॉर्मर के पास गिर गए। इसी दौरान नीचे लटकते बिजली के तारों से करंट लगने की बात सामने आई है।
पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है दिनेश तिवारी अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। वह मूलरूप से अयोध्या के पूरा बाजार गांव के रहने वाले थे और फरीदाबाद की शिव कॉलोनी में पत्नी मंजू तिवारी और तीन बेटियों के साथ रहते थे। उनकी पत्नी एक पैर से दिव्यांग हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, 22 फुट रोड पर पिछले करीब छह महीने से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई थी।
आरोप है कि सड़क पर सीवर का पानी भरता रहा और लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए एक तरफ सीवर ओवरफ्लो की समस्या, दूसरी तरफ सड़क पर भरा गंदा पानी और नीचे लटकते बिजली के तार। इन हालात के बीच एक परिवार ने अपना सहारा खो दिया। अब सवाल यह है कि क्या दिनेश तिवारी की मौत की निष्पक्ष जांच होगी?
क्या जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी? और क्या प्रशासन भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएगा ?
होल्ड /अप बाइट :- रविंद्र तिवारी परिजन