फर्जी आधार… कूटरचित कागज़… और करोड़ों की जमीन पर फर्जी मालिक बनने का खेल!
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल देहात से सामने आई है जालसाजी की एक ऐसी कहानी, जिसने जमीन के सौदों की हिफाज़त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूखी सेवनिया थाना पुलिस ने 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर AI और कम्प्यूटर की मदद से फर्जी आधार कार्ड तैयार किए, फिर इन्हीं दस्तावेजों के सहारे करोड़ों की जमीन का फर्जी विक्रय अनुबंध तैयार कर फरियादी से 10 लाख रुपये ऐंठ लिए।
मामले में फरार चल रहे 3 हजार रुपये के इनामी धनसिंह चौधरी और उसके साथी अखिलेश उर्फ छिपा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से कम्प्यूटर, प्रिंटर और नगदी समेत 1 लाख 20 हजार रुपये का मशरूका बरामद हुआ है। अब सवाल ये है—फर्जी कागज़ों के इस खेल में और कितने चेहरे शामिल हैं?
तफ्तीश आगे क्या राज खोलती है, ये देखना होगा। वॉइस ऑफ क्रांति — खबर वही, जो सवाल खड़े करे!