फर्जी GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Relevance: PRIORITY Slug: LOOT KAND KHULASA Title: फर्जी GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार Synopsis: देवघर के जसीडीह में स्कॉर्पियो रोककर कारोबारी को बनाया बंधक, 40.50 लाख रुपये, मोबाइल और लैपटॉप की लूट, पांच आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई राशि और सामान बरामद। Category: Crime , Police
Deadline: 19 AUGUST , DEOGHAR 19 अगस्त, देवघर: देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के टाभाघाट-दर्दमारा मुख्य सड़क पर फर्जी GST अधिकारी बनकर 40 लाख 50 हजार रुपये की लूट और अपहरण के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूट से संबंधित सामान भी बरामद कर जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को विक्रम चौधरी, उम्र 47 वर्ष, ने जसीडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल को जबरन रोक लिया। आरोपियों ने खुद को GST अधिकारी बताते हुए उन्हें और उनके साथ मौजूद कर्मचारी को रुपयों से भरे बैग के साथ अगवा कर लिया।
इसके बाद अपराधियों ने उनके पास से 40 लाख 50 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत अन्य सामान लूट लिया। मामले में जसीडीह थाना कांड संख्या 269/2026 दर्ज कर BNS की संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक, देवघर के निर्देश पर मामले के उद्भेदन के लिए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
अनुसंधान और छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुमोद पोद्दार (34), संजय कुमार सिंह (55), शिव शंकर कुमार (28), घनश्याम यादव (47) और विनोद प्रसाद यादव (38) के रूप में हुई है।
सभी आरोपी बिहार के जमुई और बांका जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े सामान बरामद किए हैं। बरामदगी और मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है।