अपराध

फर्जी NCB महिला टीआई का तीन दिन का मिला रिमांड:सपना ठाकुर के खिलाफ एक और शिकायत, खाद-बीज दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर ठगे 50 हजार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
फर्जी NCB महिला टीआई का तीन दिन का मिला रिमांड:सपना ठाकुर के खिलाफ एक और शिकायत, खाद-बीज दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर ठगे 50 हजार

रतलाम में फर्जी मंदसौर नारकोटिक्स टीआई बनकर ठगी करने वाली आरोपी सपना ठाकुर के खिलाफ पुलिस के पास धोखाधड़ी की एक और शिकायत पहुंची है। पुलिस ने शिकायत पर अपनी जांच शुरू कर दी है। लगातार बढ़ती शिकायतों के चलते पुलिस को जेल में बंद आरोपी सपना ठाकुर का कोर्ट से तीन दिन का रिमांड मिला है।

पुलिस अब उससे पूछताछ करेगी। रतलाम शहर के त्रिपोलिया गेट निवासी अक्षय टांक ने पुलिस को आरोपी सपना ठाकुर के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में सपना यादव (ठाकुर) ने खाद-बीज की दुकान का लाइसेंस बनवाकर देने के लिए 50 हजार रुपए लिए थे। उसने न तो लाइसेंस बनवाकर दिया और न ही रुपए वापस लौटाए।

माणकचौक थाना पुलिस ने इस शिकायत को भी पूर्व में दर्ज धोखाधड़ी की एफआईआर के साथ जोड़कर जांच शुरू कर दी है। प्रॉपर्टी ब्रोकर के साथ की थी 4.75 करोड़ की ठगी 26 सितंबर को रतलाम के प्रॉपर्टी ब्रोकर रूपेश चपरोट ने सपना ठाकुर के खिलाफ नारकोटिक्स मंदसौर की टीआई बनकर 4.75 करोड़ रुपए की ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोपी सपना ने प्रॉपर्टी ब्रोकर के जीजा कमल मल्हार के साथ भी एक मामले के सेटलमेंट कराने के नाम पर 15 लाख रुपए ठगे थे। कोर्ट से तीन दिन का रिमांड मिलने के बाद पुलिस अब ठगी के सभी मामलों की जानकारी निकालने के लिए आरोपी सपना ठाकुर से पूछताछ करेगी। अभी तक 6 शिकायतें पुलिस के पास पहुंचीं: यहां पहले से धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं:- थाना औद्योगिक क्षेत्र: मार्च 2021 में मंदसौर जिले के धुंधड़का के चंद्रपालसिंह सिसौदिया ने संजू यादव उर्फ आयुषीसिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया।

मेडिकल कॉलेज में किराए पर एम्बुलेंस लगाने के नाम पर 11 लाख 91 हजार रुपए की धोखाधड़ी की। वह जेल भी गई, फिर जमानत पर बाहर आ गई। थाना औद्योगिक क्षेत्र: मार्च 2024 में रतलाम निवासी शशांक नीलकंठ के साथ सपना ठाकुर उर्फ संजू यादव (पिता मदनलाल यादव) ने पेट्रोल पंप दिलवाने के नाम पर 18 लाख रुपए की धोखाधड़ी की।

थाने में रिपोर्ट दर्ज है, लेकिन इस केस में गिरफ्तारी नहीं हुई थी। माणकचौक थाने के सब-इंस्पेक्टर शांतिलाल चौहान ने बताया कि आरोपी महिला सपना ठाकुर के खिलाफ 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी की एक और शिकायत आई है, जिसे जांच में शामिल किया गया है। आरोपी का तीन दिन का रिमांड कोर्ट से मिला है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।