विदेश

फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में नया खुलासा:बांग्लादेशियों का दूसरा ठिकाना; सिमरिया टेकरी से 15 किमी दूर बुद्ध विहार में था

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में नया खुलासा:बांग्लादेशियों का दूसरा ठिकाना; सिमरिया टेकरी से 15 किमी दूर बुद्ध विहार में था

बांग्लादेशियों के फर्जी भारतीय पासपोर्ट बनाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पड़ताल में संदिग्ध बांग्लादेशियों के ठहरने का एक और ठिकाना सामने आया है। डबरा की सिमरिया टेकरी से करीब 15 किमी दूर ग्राम धई स्थित बुद्ध विहार में भी बाहरी लोगों का आना-जाना था। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि कुछ साल पहले यहां बाहरी लोग आकर ठहरते थे।

उनकी भाषा स्थानीय लोग समझ नहीं पाते थे। वे ग्रामीणों से बहुत कम बातचीत करते थे। कुछ समय मठ में रुकने के बाद चले जाते और फिर कुछ समय बाद वापस दिखाई देते थे। पिछले कुछ समय से इन लोगों का आना बंद हो गया है। अब मठ भी खाली पड़ा है। यह खुलासा इसलिए अहम है, क्योंकि डबरा के सिमरिया टेकरी बुद्ध विहार के पते पर 17 संदिग्ध बांग्लादेशियों के भारतीय पासपोर्ट बनाए गए थे।

जांच में इनमें से एक भी व्यक्ति डबरा का नहीं मिला। एसटीएफ के मुताबिक सभी संदिग्ध बांग्लादेशी हैं। नसीम के लैपटॉप ने खोले राज, डबरा के पांच और बैतूल के पांच पासपोर्ट उसी ने बनवाए 17 पासपोर्ट बने, लेकिन एक का भी सुराग नहीं जांच में सामने आया है कि पासपोर्ट आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर भी पासपोर्ट धारकों के नहीं हैं।

इनमें रियाल चौधरी, नसीम अख्तर, जय चौधरी, पियान चौधरी सहित अन्य लोगों के मोबाइल नंबर इस्तेमाल किए गए। जिन लोगों के नाम पर पासपोर्ट बने, वे वास्तव में कौन हैं और पासपोर्ट बनने के बाद कहां गए, इसका सुराग एसटीएफ को अभी तक नहीं मिला है। अब फर्जी दस्तावेज बनाने वाली पूरी चेन रडार पर जांच अब सिर्फ पासपोर्ट एजेंटों तक सीमित नहीं है।

पासपोर्ट सेवा केंद्र के जिस अधिकारी से नसीम की सांठगांठ की बात सामने आई है, एसटीएफ उस तक पहुंच गई है। जल्द कार्रवाई हो सकती है। उससे पूछताछ के बाद नेटवर्क की और परतें खुल सकती हैं। एसटीएफ की रडार पर नगर निगम, आधार केंद्र, पंचायत सहित वे सभी विभाग और सेंटर हैं, जहां से पासपोर्ट के लिए इस्तेमाल किए गए संदिग्ध दस्तावेज तैयार हुए।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।