फॉर्म-6, ECI-Net और गोवा के 97 वोटरों पर ECI का जवाब
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 25, नई दिल्ली: राहुल गांधी के आरोपों के बाद चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों पर चुनाव आयोग ने फॉर्म-6, ECI-Net और गोवा के 97 मतदाताओं के मामले में अपना पक्ष रखा है।
फॉर्म-6 को लेकर आरोप लगाए गए थे कि इसमें बदलाव किया गया है। चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत अतिरिक्त घोषणा-पत्र की व्यवस्था की गई है, जबकि फॉर्म-6 की मूल प्रक्रिया में बदलाव नहीं किया गया है।
ECI-Net को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। आयोग के मुताबिक डिजिटल व्यवस्था अधिकृत अधिकारियों के इस्तेमाल और साइबर सुरक्षा प्रणाली के तहत संचालित होती है।
आयोग ने कहा है कि चुनावी डिजिटल व्यवस्था तय प्रोटोकॉल और सुरक्षा प्रावधानों के तहत संचालित की जाती है।
गोवा में 97 मतदाताओं के नामों से जुड़े मामले में तकनीकी दिक्कत का मुद्दा सामने आया है। गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के मुताबिक इन 97 मामलों में से कई मतदाताओं के नाम बाद में मतदाता सूची में शामिल किए जा चुके हैं, जबकि बाकी मामलों की प्रक्रिया जारी है।
(फाइल फोटो- चुनाव आयोग)