खेल

फर्रुखाबाद में 270 खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
फर्रुखाबाद में 270 खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण और गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। प्रतियोगिता में फतेहगढ़, फर्रुखाबाद और कायमगंज के विद्यालयों से करीब 270 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और मार्च-पास्ट में हिस्सा लिया।बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे मंडलीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।