फर्रुखाबाद में जनगणना के दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
फर्रुखाबाद जनपद में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की दृष्टिगत द्वितीय चरण की जनगणना का प्रशिक्षण विकास भवन सभागार में अपर जिला अधिकारी अधिकारीअरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। उन्होंने इसे राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए त्रुटिरहित आंकड़े जुटाने के निर्देश दिए।जिला जनगणना प्रभारी परखी भार्गव के अनुसार, 70 फील्ड ट्रेनरों को PE ऐप और 40 सवालों की डिजिटल प्रविष्टि का प्रशिक्षण मिला। जिले में 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना, 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक आम गणना और 4 जनवरी की शाम बेघर लोगों की गणना होगी।