राजनीति

फर्रुखाबाद ​शिक्षक दिवस पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में सम्मान समारोह संपन्न हुआ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
फर्रुखाबाद ​शिक्षक दिवस पर  जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में सम्मान समारोह संपन्न हुआ

फर्रुखाबाद ​शिक्षक दिवस पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता एवं सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षकों की सालभर की मेहनत का फल ही सम्मान है।

उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ इंटरनेट के सदुपयोग व तकनीकी विकास सिखाने का अनुरोध किया। सांसद मुकेश राजपूत ने गुरु को ईश्वरीय कृपा बताते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान पर बल दिया। मुख्यमंत्री द्वारा फर्रुखाबाद की शिक्षिका गीता वर्मा को सम्मानित किए जाने पर गर्व व्यक्त किया गया।

साथ ही कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।