देश

फर्रुखाबाद में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:जिले में अभी कोई मामला नहीं, अस्पतालों में तैयारियां पूरी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
फर्रुखाबाद में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:जिले में अभी कोई मामला नहीं, अस्पतालों में तैयारियां पूरी

फर्रुखाबाद में स्वाइन फ्लू (एच1एन1 संक्रमण) को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन संभावित स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ.

आनंद उपाध्याय ने बताया कि लोहिया अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त बेड और चिकित्सकीय व्यवस्थाएं उपलब्ध रखने की तैयारी की गई है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य इकाइयों को संभावित मरीजों की पहचान, निगरानी और उपचार की व्यवस्था सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। डॉ.

उपाध्याय ने लोगों से अपील की है कि तेज बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द, अत्यधिक कमजोरी या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना महत्वपूर्ण है। सीएमओ ने स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय भी बताए।

इनमें खांसते या छींकते समय मुंह-नाक ढकना, हाथों की नियमित सफाई रखना, बीमार व्यक्ति के निकट संपर्क से बचना और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतना शामिल है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचना चाहिए। विभाग स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर रहा है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।