फारूक अब्दुल्ला के विवादित बयान पर कांग्रेस नेता की प्रतिक्रिया- 'इसमें कोई शक नहीं है कि...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला की तरफ से दिए गए विवादित बयान के बाद देश की राजनीति में घमासान मच गया है.
इस मामले पर अब कांग्रेस पार्टी ने नेता राशिद अल्वी ने प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने फारूक अब्दुल्ला की बात से असहमति जताते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि BJP सरकार ने कश्मीर में ज्यादतियां की हैं, लेकिन इसमें पाकिस्तान क्या कर सकता है?
उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, मैं फारूक अब्दुल्ला की इस बात से सहमत नहीं हूं.
इसमें कोई दोराह नहीं है कि कश्मीर के अंदर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने ज्यादतियां नहीं की हैं, लेकिन पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में क्या हो रहा है?
वहां के लोग तो हर रोज पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हैं.
अगर PoK के लोग पाकिस्तान सरकार से खुश और संतुष्ट नहीं है, तो पाकिस्तान हमारे कश्मीर को लेकर क्या कर पाएगा?
जम्मू कश्मीर को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने क्या कहा?
#WATCH | Delhi: On Farooq Abdullah s remarks on Kashmir, Congress leader Rashid Alvi says, I do not agree with Farooq Abdullah on this.
There is no doubt that the BJP government has committed excesses in Kashmir. But what is happening in Pakistan-occupied Kashmir (PoK)? People there regularly protest against the Pakistani government.
If the people in PoK are unhappy and dissatisfied with the Pakistani government, what can Pakistan do about our Kashmir?...
ANI (@ANI) October 24, 2026
दरअसल, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला में संबोधन देते हुए एक विवादित बयान दिया.
उन्होंने जम्मू-कश्मीर में फिर से धारा 370 बहाल करने की मांग करते हुए कहा, वह
📡 स्रोत: ABP Live