विदेश

फारूक बोले- पाकिस्तान कश्मीर का मुद्दा उठाकर हमें बचा रहा:दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; हक के लिए लड़ो, वरना मिट जाओगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
फारूक बोले- पाकिस्तान कश्मीर का मुद्दा उठाकर हमें बचा रहा:दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; हक के लिए लड़ो, वरना मिट जाओगे

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार हमारी मदद नहीं कर सकती। हमारे पड़ोसी को देखिए वह हर जगह कश्मीर का मुद्दा उठा रहा है। वह हमें बचा रहा है, वरना हमारी सरकार की नीयत ठीक नहीं है। बारामूला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फारूक ने कहा- केंद्र सरकार बड़े-बड़े दावे करती हैं और बातचीत की बातें करते हैं, लेकिन दिल्ली से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं।

उनका सामना कीजिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो हमारी पहचान मिट जाएगी। अब्दुल्ला ने कहा- जुल्म के खिलाफ एकजुट हों, 4 बड़ी बातें पिछले 5 साल में फारूक के चर्चित बयान अक्टूबर 2021: पाकिस्तान से बातचीत के बिना कश्मीर में शांति संभव नहीं फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि जब तक पाकिस्तान को बातचीत में शामिल नहीं किया जाएगा, जम्मू-कश्मीर में शांति नहीं आ सकती।

उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले की भी आलोचना की थी। जुलाई 2022: आतंकवाद खत्म करने के लिए पाकिस्तान से बातचीत जरूरी जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद तब तक खत्म नहीं होगा, जब तक सरकार लोगों का विश्वास जीतने और पड़ोसी देश पाकिस्तान से बातचीत करने की कोशिश नहीं करेगी। अगस्त 2023: भारत-पाकिस्तान ईमानदारी से बातचीत करें अब्दुल्ला ने कहा था कि कश्मीर मुद्दे पर दोनों देशों के बीच ईमानदार बातचीत के बिना समस्या का समाधान नहीं होगा।

उन्होंने सीमा पर्यटन और रैलियों को इस मुद्दे का स्थायी समाधान मानने पर सवाल उठाए थे। मई 2024: पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहन रखीं, उनके पास परमाणु बम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के PoK को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहन रखीं, उसके पास परमाणु बम भी हैं और दुर्भाग्य से उनका असर भारत पर भी पड़ सकता है।

मई 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच पानी रोक सकते हैं, लेकिन लोगों को मारेंगे नहीं सिंधु जल संधि को स्थगित करने के भारत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए अब्दुल्ला ने कहा था कि भारत पानी रोकने की चेतावनी दे सकता है, लेकिन पाकिस्तान के लोगों को मारना नहीं चाहता। --------------------------------------

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।