*फारुक शेख बने 'हॉकी महाराष्ट्र' के नए कार्यकारी निदेशक*
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →खेल के प्रति अटूट निष्ठा और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए हॉकी जलगांव के सचिव फारुक शेख को 'हॉकी महाराष्ट्र' की वर्ष 2026 से 2030 की नई कार्यकारिणी में कार्यकारी निदेशक चुना गया है. 27 सितंबर को पुणे स्थित होटल ऑर्किड में आयोजित वार्षिक चुनाव प्रक्रिया में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (आईएएस) अंजलि कुमार मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए.
हॉकी महाराष्ट्र नवगठित कार्यकारिणी समिति इस प्रकार है IPS कृष्णप्रकाश को अध्यक्ष और मनोज बोरा को सचिव चुना गया.
रमेश पिल्ले, मनीषा आकरे और गुरमीत सिंह को उपअध्यक्ष, कैलाश सोनार को कोषाध्यक्ष और पूनम दुर्गे और महेश कुठाड़े को सह सचिव चुना गया. डॉ. काजल भारसाखरे और रूपेश चव्हाण को फारूक शेख के साथ कार्यकारी निदेशक चुना गया.
हेलेन मैरी, विक्रम पिल्ले, आकाश चिकटे और वैशाली सुल को भी खिलाड़ियों के प्रतिनिधि के तौर पर चुना गया. 65 वर्ष की आयु में 6 खेलों में सक्रिय फारुख शेख 65 वर्ष की आयु में भी 6 खेलों में सक्रिय जुड़े हुए है. 65 वर्ष की उम्र में भी फारुक शेख खेल जगत में पूरी ऊर्जा के साथ सक्रिय हैं.
हॉकी के अलावा वे फुटबॉल, शतरंज, तैराकी, वॉलीबॉल और पैरालिंपिक खेलों से जुड़ी विभिन्न खेल संस्थाओं में भी अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं. इसके साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है.
जलगांव क्रीड़ा जगत में खुशी की लहर राज्य स्तरीय कार्यकारिणी में फारुक शेख के चुने जाने को जलगांव के खेल जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.
उनके चयन पर विभिन्न खेल, सामाजिक व शैक्षणिक संगठनों के प्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने बधाई देकर शुभकामनाएं दीं.
📡 स्रोत: NewsData.io