देश

फसल बीमा पॉलिसियों की होगी गहन जांच, सख्त कार्रवाई के निर्देश

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
फसल बीमा पॉलिसियों की होगी गहन जांच, सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगस्त 27, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पॉलिसियों की गहन जांच होगी। पात्र किसानों को समय पर क्लेम दिलाने, फसल कटाई प्रयोग और पोस्ट हार्वेस्ट सर्वे में पारदर्शिता के निर्देश दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ वास्तविक और पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए राजस्थान कृषि विभाग ने फसल बीमा पॉलिसियों के सत्यापन और योजना की निगरानी को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं।

अब बीमा पॉलिसियों की जांच से लेकर फसल कटाई प्रयोग और पोस्ट हार्वेस्ट नुकसान के सर्वे तक पूरी प्रक्रिया की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पात्र किसानों को योजना का लाभ समय पर मिले और किसी भी स्तर पर अनियमितता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।