राज्य

फसल नुकसान के सर्वे और मुआवजे की मांग, सांसद ने सीएम को लिखा पत्र

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
फसल नुकसान के सर्वे और मुआवजे की मांग, सांसद ने सीएम को लिखा पत्र

शाहजहांपुर में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने अपने नोडल जनपद शाहजहांपुर में हाल में हुई भारी बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने जलभराव और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।सांसद ने पत्र के माध्यम से बताया कि जनपद के विभिन्न तहसील क्षेत्रों के ग्रामीण एवं कृषि क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी है।

इससे बड़ी संख्या में किसानों की खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।उन्होंने राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का तत्काल सर्वे कराने तथा निर्धारित नियमों के तहत पात्र किसानों को शीघ्र राहत और मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।