फतेहगढ़ साहिब से रवाना हुई नशा मुक्त पंजाब यात्रा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 19, नई दिल्ली: पंजाब में बढ़ते नशे को लेकर भाजपा लगातार मान सरकार पर निशाना साध रही है। इसी के तहत शुक्रवार से शुरू हुई ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दूसरे चरण की शुरुआत शनिवार को फतेहगढ़ साहिब से हुई।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फतेहगढ़ साहिब से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्रा शुरू करने से पहले रेखा गुप्ता ने गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब में माथा टेका और छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्होंने गुरुद्वारे में पंजाब को नशे से मुक्त करने की शक्ति मांगी है।
फतेहगढ़ साहिब से रवाना हुई यह यात्रा कई विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी और इसका समापन जालंधर में होगा।
भाजपा की ओर से पंजाब के चार अलग-अलग हिस्सों से ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ निकाली जा रही हैं।
20 सितंबर को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल फाजिल्का के सादिकी से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
21 सितंबर को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बठिंडा के तलवंडी साबो से यात्रा की शुरुआत करेंगे।
(फोटो स्रोत- @gupta_rekha)