फतेहपुर में दिवाली पर पटाखों की दुकानों को लेकर प्रशासन अलर्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
फतेहपुर में दीपावली के त्योहार को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तीनों तहसीलों के उपजिलाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर पटाखों की दुकानों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जिले में लगने वाली सभी स्थायी और अस्थायी पटाखों की दुकानों के लिए जगह पहले से तय की जाए।
दुकानों में सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का पालन होना चाहिए। मानकों की जांच करने के बाद ही दुकानों को लगाने की अनुमति दी जाए।उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी के साथ पैदल गश्त करें और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लें। इसके अलावा लेखपाल और कानूनगो की ड्यूटी लगाकर पटाखों की दुकानों का नियमित निरीक्षण कराया जाए।डीएम ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी से संपर्क कर फायर विभाग के सभी चालकों और कर्मचारियों के नाम व मोबाइल नंबर अपने पास रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद ली जा सके।
उन्होंने नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों से पटाखों की दुकानों की सूची तैयार कराने और अग्निशमन व्यवस्था की जांच करने को भी कहा।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में लगे फायर हाइड्रेंट की स्थिति जांची जाए। सभी फायर हाइड्रेंट चालू हालत में होने चाहिए।
पटाखों की दुकानों के आसपास आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम भी किए जाएं।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने पटाखा कारोबारियों से अपील की कि वे दुकानों में किसी भी तरह के ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल न करें और सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करें।उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य दीपावली के त्योहार को सुरक्षित बनाना है, ताकि सभी लोग बिना किसी परेशानी के खुशियों के साथ त्योहार मना सकें।