राज्य

फतेहपुर में जिलाधिकारी ने जनगणना प्रशिक्षण का किया औचक निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
फतेहपुर में जिलाधिकारी ने  जनगणना प्रशिक्षण का किया औचक निरीक्षण

फतेहपुर में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने आज महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में संचालित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण सत्र में पहुंचकर प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को दी जा रही जानकारी एवं प्रशिक्षण की प्रक्रिया का अवलोकन किया।

उन्होंने बैठक में चल रहे प्रशिक्षण को ध्यानपूर्वक सुना तथा जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने डायस से उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की प्रक्रिया, निर्धारित कार्यप्रणाली तथा संबंधित दिशा-निर्देशों को भली-भांति समझने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में प्रशिक्षण की अहम भूमिका होती है। इसलिए सभी संबंधित कार्मिक प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारी को ध्यानपूर्वक समझें और कार्य के दौरान निर्धारित प्रक्रिया एवं निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए तथा प्रशिक्षणार्थियों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें जनगणना कार्य के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम वह पहल है जिसके तहत सरकारी अधिकारी और अन्य हितधारकों को 2024 की जनगणना की प्रक्रियाओं और तकनीकों के बारे में प्रशिक्षित किया जाता है। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ और जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने इसका औचक निरीक्षण किया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि जनगणना से मिलने वाले आंकड़े नीति-निर्माण, संसाधन आवंटन और विकास योजनाओं के लिए आधारभूत होते हैं। इस प्रशिक्षण से डेटा संग्रह की गुणवत्ता बढ़ेगी, जिससे आम जनता को बेहतर सार्वजनिक सेवाएँ, शिक्षा और स्व

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।