अपराध

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार:एक के पैर में लगी गोली; हथियार और चोरी का सामान बरामद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार:एक के पैर में लगी गोली; हथियार और चोरी का सामान बरामद

फतेहपुर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चांदपुर और जहानाबाद थाना पुलिस ने रात करीब एक बजे हरकुंडी पुलिया अमौली के पास कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घायल आरोपी की पहचान सुमित कुमार उर्फ ज्वाला सोनकर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगी। वहीं गिरफ्तार किए गए अन्य दो आरोपियों की पहचान शोमिल पटेल पुत्र कामता निवासी सैंठी और निहाल पुत्र शकील उर्फ शफीक सिद्दीकी निवासी अमौली, थाना चांदपुर के रूप में हुई है। दो तमंचे और कारतूस समेत चोरी का सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो 315 बोर के तमंचे, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन जोड़ी सफेद धातु की पायल, पांच सफेद धातु के सिक्के, पांच जोड़ी बिछिया, 20,500 रुपये नकद और चोरी की एक अपाचे मोटरसाइकिल भी मिली है। पुलिस बरामद सामान को चोरी की घटनाओं से जोड़कर जांच कर रही है। तीन थानों में दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ चांदपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 149/2026 और 91/2026 तथा जहानाबाद थाने में मुकदमा अपराध संख्या 129/2026 दर्ज है। चांदपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 10 से ज्यादा मुकदमों का सामने आया आपराधिक इतिहास पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ फतेहपुर समेत अन्य जिलों के अलग-अलग थानों में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस आरोपियों का अन्य आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। चोरी की घटनाओं से जुड़े होने की जांच पुलिस अब बरामद सामान और मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी जुटा रही है। आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी की घटनाओं में उनकी क्या भूमिका रही है और उनके साथ और कौन लोग जुड़े हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।