अपराध

फतेहपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, चौकी प्रभारी निलंबित:20 मिनट पहले मिली थी विवाद की सूचना; घटनास्थल से 500 मीटर दूर थी चौकी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
फतेहपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, चौकी प्रभारी निलंबित:20 मिनट पहले मिली थी विवाद की सूचना; घटनास्थल से 500 मीटर दूर थी चौकी

फतेहपुर में 29 अगस्त को शराब ठेके पर हुए विवाद और गोलीबारी में युवक की हत्या के मामले में पुलिस विभाग ने सोमवार को कार्रवाई की। घटना की सूचना मिलने के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचने और कार्रवाई न करने के आरोप में असनी चौकी प्रभारी अनीश शुक्ला को निलंबित कर दिया गया।

प्रयागराज के आईजी अजय कुमार ने एसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की। मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव का है। 20 मिनट पहले मिली थी विवाद की सूचना पुलिस के मुताबिक, घटना वाली रात शराब ठेके के सेल्समैन गोवर्धन और उनके बेटों का गांव निवासी मनीष पुत्र कामता समेत कुछ लोगों से विवाद हुआ था।

विवाद की सूचना चौकी प्रभारी अनीश शुक्ला को रात करीब 10:19 बजे मोबाइल पर दी गई थी। करीब 10:30 बजे दोबारा विवाद की जानकारी दी गई। इसके बावजूद पुलिस की ओर से मौके पर पहुंचकर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। चौकी से 500 मीटर दूर था घटनास्थल असनी चौकी घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर है।

पुलिस के अनुसार, हत्या से करीब 20 मिनट पहले विवाद की सूचना मिल चुकी थी। इसके बावजूद चौकी प्रभारी खुद मौके पर नहीं पहुंचे और न ही किसी अन्य पुलिसकर्मी को भेजा गया। बाद में विवाद बढ़ गया और गोलीबारी हो गई। गोली लगने से मनीष की मौत विवाद बढ़ने पर शराब ठेके के अनुज्ञापी परिवार के इंद्रेश विक्रम सिंह ने मनीष को गोली मार दी।

गोली लगने से मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जांच में चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच कराई।

जांच में सामने आया कि चौकी प्रभारी को विवाद की जानकारी पहले ही मिल गई थी, लेकिन उन्होंने समय रहते मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास नहीं किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

आईजी अजय कुमार की ओर से चौकी प्रभारी अनीश शुक्ला के निलंबन की कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। कार्रवाई से साफ है कि पुलिस अधिकारियों को सूचना मिलने के बाद समय पर मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देशों का पालन करना होगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।