मनोरंजन

'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?

प्रभास ने शुक्रवार को अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट किया.

इस मौके पर एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'फौजी' के मेकर्स ने एक टीजर जारी कर फैंस को तोहफा दिया.

टीजर में प्रभास को ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ने वाले एक निडर सैनिक के रूप में दिखाया गया है. इसे देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं. वहीं मेकर्स ने 'फौजी' की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है.

'फौजी' धांसू टीजर रिलीज

'फौजी' का टीजर बर्लिन में एडोल्फ हिटलर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बीच हुई बातचीत के जरिए फिल्म के ऐतिहासिक बैकग्राउंड को पेश करता है.

इस बातचीत में भारत में ब्रिटिश अत्याचारों का जिक्र है.

जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है, इसमें एक ऐसे विद्रोही योद्धा को दिखाया गया है, जो ब्रिटिश साम्राज्य के दिलों में खौफ पैदा कर देता है.

दो मिनट 31 सेकंड के इस टीज़र में 'फौजी' फिल्म में प्रभास के भव्य किरदार की झलक मिलती है. माना जा रहा है कि यह फिल्म आजादी से पहले के दौर पर आधारित है.

'फौजी' के टीजर में प्रभास का दिखा बागी सैनिक का अवतार

इसमें प्रभास कोलकाता में तैनात एक ऐसे सैनिक की भूमिका में नजर आते हैं, जो अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है.धुआंधार गोलीबारी और जबरदस्त एक्शन सीन्स के साथ-साथ, उन्हें "भारत के सबसे बड़े बागी सैनिक" के रूप में पेश किया गया है, जो 1932 से ही वांटेड है.

प्रभास का यह किरदार ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक जोरदार लड़ाई का हिंट देता है.

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);" data-instgrm-captioned="" data-instgrm-permalink="https://www.instagram.com/reel/De2De9GIdy5/?utm_s

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।