व्यापार

FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न

रिटायरमेंट के बाद नियमित आमदनी बनाए रखना बुजुर्गों के लिए सबसे बड़ी वित्तीय जरूरतों में से एक होता है.

ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेश का एक लोकप्रिय विकल्प बना हुआ है, क्योंकि इसमें पहले से तय ब्याज मिलता है.

अक्टूबर 2026 में कुछ बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 8.6 फीसदी तक ब्याज देने की पेशकश कर रहे हैं.

हालांकि, ज्यादा ब्याज के साथ बैंक की सुरक्षा, निवेश की अवधि और पैसे निकालने की शर्तों को समझना भी जरूरी है.

प्राइवेट बैंकों में किसका ऑफर सबसे बेहतर?

प्राइवेट सेक्टर बैंकों की बात करें तो DCB बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 60 से 61 महीने की एफडी पर 8 फीसदी तक ब्याज दे रहा है.

बंधन बैंक में 2 साल से 3 साल से कम अवधि की जमा पर 7.95 फीसदी ब्याज मिल रहा है. वहीं SBM बैंक इंडिया अधिकतम 7.8 फीसदी ब्याज दे रहा है.

इंडसइंड बैंक और YES बैंक में भी चुनिंदा अवधियों पर 7.75 फीसदी तक ब्याज उपलब्ध है.

छोटे फाइनेंस बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज

28 अक्टूबर 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, वरिष्ठ नागरिकों के लिए सबसे ज्यादा एफडी ब्याज देने वाले बैंकों में स्मॉल फाइनेंस बैंक आगे हैं.

इस सूची में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक पहले स्थान पर है, जहां 3 साल 1 दिन से लेकर 3 साल 6 महीने की अवधि वाली एफडी पर अधिकतम 8.6 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है.

इसके अलावा इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक और ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक अधिकतम 8.5 फीसदी ब्याज दे रहे हैं.

इक्विटास में यह दर 3 साल 1 दिन की अवधि पर, जबकि ESAF में 26 महीने 8 दिन की अवधि पर उपलब्ध है. सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी 5 साल की एफडी पर 8.5 फीसदी ब्याज दे रहा है.

वहीं जना स्मॉल फाइनेंस बैंक में 3 साल की जमा पर अधिकतम 8.3 फीसदी ब्याज मिल रहा है.

FD कराने से पहले समझ लें सुरक्षा का नियम

ज्यादा ब्याज मिलने का मतलब यह नहीं है कि बिना जांच किए किसी भी बैंक में अपनी पूरी ज

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।