व्यापार

FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई

Govt Gold Monetization Scheme: निवेश के लिए वैसे तो कई सारे तरीके हैं, जिनमें FD, SIP आदि सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ऑप्शंस हैं. लेकिन एक और तरीका भी है जिससे घर बैठे आप अच्छा- खासा ब्याज कमा सकते हैं. ये तरीका है घर पर रखे सोने पर ब्याज पाने का तरीका.

सरकार इसके लिए खासी तैयारी कर रही है, जिससे आम जनता के घर में रखा उनका सोना काम आ सके और घर बैठे कमाई भी हो सके. क्या है सरकार का प्लान? दरअसल भारत सरकार जल्दी ही एक नई योजना लेकर आने वाली है, जिसमें आम जनता अपने पास रखा सोना जैसे सिक्के, गहने या बार को अपने नजदीकी सर्टिफाइड ज्वैलर के पास जमा करेगी.

इसके बदले में उन्हें अच्छा खास ब्याज मिलेगा. इस योजना के ऊपर फिलहाल सरकार काम कर रही है.

ये भी पढ़ें: क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल? क्या तैयारी कर रही सरकार?

फिलहाल सरकार अपनी इस योजना का ढांचा तैयार कर रही है. इस योजना के पहले चरण में सबसे पहले ज्वैलरी दुकान वालों और कारोबारियों से सरकार बातचीत कर रही है. जिसके बाद इस योजना का स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा.

क्योंकि इस पूरी स्कीम और प्रोसेस में सबसे अहम रोल ज्वैलरी शॉप वालों का ही होने वाला है. हालांकि सरकार ने इसके लिए कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. क्या है योजना का मकसद? इस योजना का मकसद लोगों के घरों में पड़े सोने को बाजार में लाना है.

भारतीय परिवारों के पास बड़ी मात्रा में सोना मौजूद है, इसका थोड़ा भी हिस्सा यदि बाजार में आता है तो ये देश के लिए फायदेमंद होगा. क्योंकि इससे सोने के आयात में कमी आ सकती है. जिससे देश में निवेश के लिए पैसा बढ़ाने में मदद भी मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://www.abplive.com/business/axis-bank-has-changed-its-credit-

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।