FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज

Suryoday Small Finance Bank: हर कोई चाहता है कि वह अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा बचाकर रखें. इसके लिए लोग अक्सर ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जहां पर उन्हें ब्याज अच्छा मिले. यही बचत लोगों को रिटायरमेंट के समय बहुत काम आती है. लेकिन ज्यादातर लोग निवेश कहां करें, इस बात को लेकर परेशान होते हैं. ऐसे में अगर आप भी ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जहां पर पहले से ही रिटर्न तय हो तो आपके लिए फिक्सड डिपॉजिट यानी FD बेहतर विकल्प है.
ब्याज दरों में हुआ बदलाव
Suryoday Small Finance Bank ने FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है.
ये बदलाव 15 अगस्त 2026 को किया गया है.
अब कितना मिलेगा ब्याज?
3 करोड़ से कम की FD पर आम ग्राहकों को 8.25 प्रतिशत तक सालाना ब्याज मिल सकता है.
वहीं सीनियर सिटीजन्स को 8.50 प्रतिशत तक सालाना ब्याज मिल सकता है.
5 साल की FD करवाने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज?
हां, अगर आप 5 साल के लिए FD करवाते हैं तो आपको ज्यादा फायदा हो सकता है. बैंक की नई दरों में सबसे ज्यादा ब्याज इस पर ही मिल रहा है. सीनियर सिटीजन्स को 5 साल की FD पर 8.50 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. वहीं आम ग्राहकों को 8.25 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा.
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
5 साल के लिए FD करवाना सबके लिए सही नहीं
ज्यादा ब्याज को देखकर अक्सर लोग FD करवाने के बारे में सोचने लगते हैं, लेकिन ऐसे में एक बात का ध्यान जरूर देना चाहिए कि क्या 5 साल के लिए FD करवाना सभी के लिए सही है या नहीं? 5 साल की FD उन लोगों के लिए बेहतर है, जिन्हें 5 साल तक पैसों की जरूरत नहीं होगी और जिन्हें
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar