व्यापार

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा

Blinkit News: अगर आप भी ऑनलाइन ग्रॉसरी मंगाने के लिए Blinkit का इस्तेमाल करते हैं, तो यह मामला आपका ध्यान अपनी ओर खींच सकता है. इन दिनों ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म Blinkit के एक स्टोर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आइसक्रीम रखने वाले फ्रीजर के अंदर एक जिंदा चूहा नजर आ रहा है. हालांकि, यह मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण स्थित गोदरेज हिल इलाके का है.

बताया जा रहा है कि कुछ लोग आइसक्रीम खरीदने के लिए स्टोर पहुंचे थे, तभी उनकी नजर फ्रीजर के अंदर घूम रहे एक चूहे पर पड़ी. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया.

आइसक्रीम फ्रीजर में कैसे पहुंचा चूहा?

वायरल वीडियो में एक चूहा आइसक्रीम के स्टोरेज एरिया के आसपास घूमता नजर आ रहा है. आइसक्रीम एक ऐसी खाद्य वस्तु है जिसे आमतौर पर खरीदने के बाद सीधे खाया जाता है. ऐसे में उसके स्टोरेज एरिया में चूहे की मौजूदगी ने लोगों की चिंता को काफी ज्याद बढ़ा दी है. हालांकि, चूहा स्टोर के अंदर कैसे पहुंचा और खाद्य पदार्थों पर इसका कोई असर हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी आधिकारिक जांच के बाद ही सामने आ सकती है.

Rat in the Ice Cream Freezer

After cockroaches were reportedly found at a Mumbai facility, a rat has now been spotted inside an ice-cream freezer at a Blinkit outlet in Kalyan, Thane.

The incident comes amid Maharashtra FDA s ongoing crackdown on online food delivery and pic.twitter.com/h6C45EIej5

Mumbai Heritage (@mumbaiheritage) August 16, 2026

<p style="text-align: justify;"

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।