अपराध

फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा

सोशल मीडिया के जरिए आजकल बहुत से फ्रॉड के केस सामने आते रहते हैं. खासतौर से इसके जरिए लोग बुजुर्गों को निशाना बनाते हैं. ऐसा ही एक मामल हाल ही में सिंगापुर से सामने आया है.

जहां 71 साल के एक बुजुर्ग के साथ ऑनलाइन लॉटरी के नाम पर धोखाधड़ी हो गई है. ठगों ने उनसे 21,688 सिंगापुर डॉलर (करीब 16 लाख रुपये) ठग लिए.

इस धोखाधड़ी के बाद बुजुर्ग के पास रोजमर्रा का खर्च चलाने के लिए भी पैसे नहीं बचे.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट Mothership के मुताबिक, बुजुर्ग की पहचान सिर्फ मिस्टर यांग के नाम से हुई है.

फेसबुक से ऐसे हुई ठगी रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त के आखिरी हफ्ते में मिस्टर यांग ने फेसबुक पर एक एड देखा. जिसमें लॉटरी में पक्की जीत दिलाने का दावा किया गया था.

विज्ञापन में दिए गए फोन नंबर पर उन्होंने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन शुरू में बात नहीं हो सकी. कुछ दिनों बाद सितंबर की शुरुआत में ठगों ने खुद उन्हें फोन किया.

फोन करने वालों ने दावा किया कि सिंगापुर की लॉटरी कंपनी Singapore Pools में उनके जान-पहचान के लोग हैं. वो लॉटरी के नतीजे घोषित होने से पहले ही जीतने वाले नंबर बता सकते हैं.

जीत का लालच देकर मांगे पैसे

ठगों ने यांग से पहले ही पैसे जमा करने को कहा. जब उन्होंने बताया कि उनके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं, तो ठगों ने फीस कम कर दी.

उन्होंने खाता खोलने के लिए 500 सिंगापुर डॉलर और लॉटरी के पांच सेट नंबर देने के लिए 500 सिंगापुर डॉलर और मांगे.

ठगों ने भरोसा दिलाया कि इन नंबरों के जरिए उन्हें 3 लाख सिंगापुर डॉलर (करीब 2.2 करोड़ रुपये) का जैकपॉट मिल सकता है. लेकिन 5 सितंबर को लॉटरी के नतीजे आए तो उनके किसी भी नंबर पर इनाम नहीं निकला.

फर्जी चेक दिखाकर दोबारा ठगी

जब बुजुर्ग ने ठगों से इस बारे में सवाल किया, तो उन्होंने एक नई कहानी बना दी.

ठगों ने कहा कि नंबरों में गड़बड़ी हुई है और असल में यांग ने पहला इनाम जीत लिया है. अपने दावे को सच दिखाने के लिए उन्होंने 3 लाख सिंगापुर डॉलर का एक चेक भी भेजा.

इसके ब

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।