अपराध

फिलीपींस के स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग, फिर खुद को भी मार ली गोली; अब तक 3 मौत, 8 घायल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
फिलीपींस के स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग, फिर खुद को भी मार ली गोली; अब तक 3 मौत, 8 घायल

फिलीपींस के एक हाईस्कूल में गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस गोलीबारी में हमलावर सहित 3 लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने घटना और मृतकों की पुष्टि की. 8 लोग घायल भी हुए हैं.

खास बात है कि हमलावर भी स्कूल का छात्र ही है. वह 16 साल का था.

बता दें, जून 2026 से लेकर अब तक फिलीपींस के दक्षिणी इलाके में हुई गोलीबारी की यह तीसरी घटना है.

मामले में फिलीपींस के साउथ कोटाबाटो के बांगा शहर के मेयर अल्बर्ट पालेन्सिया ने कहा कि घटना में 8 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर है. हमले में तीन लोगों की भी मौत हुई है.

तीनों मृतकों की उम 14 से 17 साल की है. फिलीपींस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- फिलीपींस में बड़ा हादसा!

शिप में लगी भीषण आग, 5 की मौत 80 से ज्यादा लोग लापता अब जानें क्या है पूरा मामला मेयर ने आगे बताया कि हमलावर भी स्कूल का ही छात्र था. वह आज स्कूल में अपने दोस्तों के साथ बैठा था.

इस दौरान, उसने अपने दोस्तों से कहा कि वह घर चले जाएं क्योंकि लंच के बाद मैं अपने प्लान को अंजाम देने वाला हूं. उसके दोस्तों ने उसकी बात को मजाक समझा और नजरअंदाज कर दिया.

समय बीता और लंच के बाद आरोपी छात्र ने गोलीबारी शुरू कर दी. उसने करीब 10 लोगों को गोली मारी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार कर सुसाइड कर लिया.

फिलीपींस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- फिलीपींस की राजधानी में बाढ़ के बाद बीमारी का संकट, तेजी से बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस माता-पिता से गवर्नर की अपील फिलीपींस में बंदूक रखने के नियम बहुत ज्यादा सख्त हैं, जिनमें मेंटल टेस्ट, बैकग्राउंड चेक आदि शामिल है.

हालांकि, देश में अवैध हथियारों का चलन बहुत अधिक है.

दक्षिण कोटाबाटो के गवर्नर रेनाल्डो तमायो ने माता-पिता से अपील की है कि वह यह सुनिश्चित करें कि बंदूक बच्चों की पहुंच से दूर रहे. उन्होंने कहा कि हमें हथियार रखने के मामले में जिम्मेदार होना होगा.

क्योंकि गिनते के सुरक्षाकर्मी लाखों छात्रों पर नजर रखें ये तो मुमकिन नहीं है. हम सबकों मिलकर काम करने की जरूरत है, जिससे ऐसी समस्या से निपटा जा सके.

फिलीपींस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Philippines Shooting: फिलीपींस के स्कूल में 7वीं क्लास के छात्र ने की अंधाधुंध गोलीबारी, दो लोगों की मौत पहले भी हो चुकी है गोलीबारी जून 2026: ताकलोबान शहर के सैन जोस नेशनल हाई स्कूल में हुई गोलीबारी के सिलसिले में पुलिस ने दो नाबालिग छात्रों को हिरासत में लिया था, जिनकी कानूनी वजहतों के चलते केवल "रॉड" (15 वर्ष) और "नैश" (14 वर्ष) के रूप में ही पहचान उजागर की गई है।

अगस्त 2026: दक्षिणी फिलीपींस के ज़ाम्बोआंगा शहर स्थित एटेनेओ डी ज़ाम्बोआंगा यूनिवर्सिटी के हाई स्कूल में गोलीबारी करने वाले छात्र की पहचान मोहम्मद माएल जलानी के रूप में हुई थी। वह इसी स्कूल का छात्र था, जिसने कक्षा में अपने सहपाठी को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली थी और इस पूरी घटना का लाइव प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) भी किया था।

फिलीपींस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- ‘मैं कोई एक्टर नहीं हूं’, फिलीपींस के रक्षा सचिव ने चीन के ‘नाटक’ वाले आरोपों को किया खारिज

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

हमारे समाज में युवा वर्ग की मानसिक स्वास्थ्य और सहानुभूति की कमी को पहचानना अनिवार्य है। हिंसा के बजाय संवाद, परामर्श और शिक्षा से संघर्षों का समाधान संभव है। पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना रखते हुए, हमें स्कूलों और समुदायों में मानसिक स्वास्थ्य संसाधन बढ़ाने, संघर्ष समाधान कार्यक्रम चलाने और सहानुभूति की संस्कृति को प्रोत्साहित करने की ज़रूरत है।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।