फिल्म 'गांधारी' पर स्क्रिप्ट चुराने का आरोप, मेकर्स बोले- कहानी बिल्कुल ओरिजिनल है

तापसी पन्नू की फिल्म 'गांधारी' रिलीज से पहले ही विवादों में फंसती नजर आ रही है. फिल्म की ऑफिशियल राइटर कनिका ढिल्लों पर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगा है. सोशल मीडिया पर एक कल्याण बंदी नाम के राइटर ने उन पर फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया है और दावा किया है कि इसकी ऑरिजनल स्क्रिप्ट उनकी है.
कॉन्सेप्ट कॉपी और टाइटल चोरी का आरोप तापसी पन्नू की आने वाली नेटफ्लिक्स फिल्म 'गांधारी' पर इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी की चोरी के आरोप लेखक कल्याण बंदी ने लगाया है. कल्याण ने फिल्म के प्रमोशनल पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दावा किया कि कनिका ढिल्लों उनकी स्क्रिप्ट चुराई है.
आपको बता दें कि कनिका आधिकारिक तौर पर इस प्रोजेक्ट की राइटर और प्रोड्यूसर दोनों हैं. कल्याण ने आरोप लगाया कि 'गांधारी' का कॉन्सेप्ट उनसे कॉपी किया गया है और तो और उनके टाइटल का भी इस्तेमाल किया गया है.
इतना ही नहीं, कल्याण बंदी ने इन दावों को साबित करने के लिए डिज्नी स्टार के साथ हुई बातचीत के ईमेल का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. हालांकि, डॉक्यूपेंस से पता चलाता है कि पिच सीधे नेटफ्लिक्स के बजाय स्टार इंडिया को सब्मिट की गई थी. ईमेल के मुताबिक, इस पर बातचीत 2022 से चल रही है.
यह भी पढ़ें: 'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म कल्याण बंदी ने मांगी थी अपॉइंटमेंट
इसके साथ ही राइटर कल्याण बंदी ने फिल्म 'गांधारी' के प्रमोशनल पोस्ट के कमेंट बॉक्स में कनिका ढिल्लों से मुलाकात के लिए अपॉइंटमेंट भी मांगी, जो एक साल पुराना मैसेज है. कमेंट
📡 स्रोत: ABP Live Film