मनोरंजन

फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता शोभिनव पहुंचे आगरा:हॉल में गूंजे जय जय हनुमान के नारे, एक्टर बोले- फिल्म देख भक्ति से भर जाता हूं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता शोभिनव पहुंचे आगरा:हॉल में गूंजे जय जय हनुमान के नारे, एक्टर बोले- फिल्म देख भक्ति से भर जाता हूं

आगरा के एसआरके मॉल में शनिवार को फिल्म ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता शोभिनव सत्या पहुंचे। फिल्म के प्रचार के लिए पहुंचे अभिनेता ने दर्शकों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया। उनके पहुंचते ही “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के जयकारे गूंजने लगे। प्रशंसक भी उत्साहित नजर आए और उन्होंने भी जय श्रीराम व जय हनुमान के नारे लगाए।

इस दौरान फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों को भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरन अभिनेता ने कहा कि जब वह खुद अपनी फिल्म देखते हैं तो भक्ति भाव में डूब जाते हैं। शोभिनव सत्या ने दर्शकों से फिल्म के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि ‘हनुमान अंश’ का उद्देश्य युवाओं को भक्ति, संस्कार और सकारात्मक सोच से जोड़ना है।

उन्होंने बताया कि फिल्म में वह महान संत नीम करौरी बाबा की भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेता ने दर्शकों से फिल्म को परिवार के साथ देखने की अपील की। ‘अपनी फिल्म देखकर भक्ति में खो जाता हूं’ अभिनेता ने कहा कि जब वह खुद अपनी फिल्म देखते हैं तो भक्ति भाव में डूब जाते हैं।

उन्होंने बताया कि फिल्म बनाने का उद्देश्य उन संस्कारों और भक्ति से युवाओं को जोड़ना है, जो कहीं पीछे छूटती जा रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद ऐसी फिल्म आई है, जिसे दर्शक अपने माता-पिता, दादा-दादी और पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।

शोभिनव सत्या ने कहा कि फिल्म की कहानी लिखने में करीब 20 साल लगे, जबकि फिल्म पर काम शुरू होने के बाद इसे करीब एक साल में तैयार किया गया। उन्होंने युवाओं और परिवारों से फिल्म देखने की अपील की। पहली बार निभाया मुख्य किरदार लखनऊ निवासी शोभिनव सत्या ने बताया कि वह पहली बार आगरा आए हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा की कृपा से पहली बार ताजनगरी आने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि अब तक वह असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं, लेकिन अभिनय के क्षेत्र में यह उनका पहला बड़ा अनुभव है। उन्होंने कहा कि नीम करौरी बाबा का किरदार निभाना उनके लिए खास अनुभव रहा।

उनके अनुसार, वह हनुमान जी और नीम करौरी बाबा के भक्त हैं और उन्हें लगता है कि हनुमान जी के आशीर्वाद से ही उन्हें यह भूमिका मिली। शूटिंग के दौरान चमत्कार देखने का दावा अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े अनुभव साझा करते हुए कहा कि शूटिंग के दौरान सेट पर भी कई ऐसे अनुभव हुए, जिन्हें टीम ने चमत्कार के तौर पर महसूस किया।

उन्होंने कहा कि फिल्म की सफलता के पीछे वह हनुमान जी का आशीर्वाद मानते हैं। शोभिनव सत्या ने खुद को हनुमान जी का परम भक्त बताते हुए कहा कि उन्हें यह भूमिका मिलना भी उनके लिए आशीर्वाद जैसा है। फिल्म की टीम ने एसआरके मॉल में दर्शकों से मुलाकात कर फिल्म का प्रचार किया।

अभिनेता के साथ फोटो खिंचवाने और उनसे मिलने के लिए प्रशंसकों में उत्साह नजर आया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।